चंदौली/वाराणसी। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री अशोक कुमार-XI के निर्देश पर पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने 27 अगस्त को जिला कारागार वाराणसी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता, कौशल विकास योजना तथा पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं जिला कारागार में महिला-पुरुष बैरक, जेल अस्पताल और पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को समय पर दवा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।सचिव ने बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंद बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

