चंदौली: एक सप्ताह में सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो ब्लैक लिस्ट होगी फर्म: बाबूलाल

Must Read

पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के गोधना और भरछा गांव में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्यों का ब्लॉक प्रमुख पति बाबूलाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ शशिकांत पांडेय के साथ दोनों गांवों में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोधना गांव में इंटरलॉकिंग सड़क धंसी मिलने पर बाबूलाल ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सड़क को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सड़क ठीक नहीं हुई तो संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही देश के विकास की पहली सीढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गोधना गांव में करीब 10 लाख रुपये और भरछा गांव में साढ़े सात लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे पहले रास्ते में जलभराव के कारण ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ता था।

लोकार्पण कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान एडीओ धर्मेंद्र सिंह, जेई दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, विवेक यादव बाबा, गजेंद्र यादव, भगवानदास यादव, आजाद यादव, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, आकाश यादव, श्यामलाल, सतीश कुमार, दीनदयाल, कैलाश यादव, कपिल यादव, कल्लू चौहान, मदन चौहान, त्रिवेणी सिंह, दिनेश दुबे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This