नमो घाट एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

Must Read

चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पड़ाव स्थित एसटीएमआर जयपुरिया स्कूल में डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की मौजूदगी में अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट मैप, पार्किंग स्थल और भीड़ नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को एयर शो देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।एयर शो के दौरान सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।बिहार, चंदौली और अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पड़ाव क्षेत्र में अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग स्थल भरने पर चारपहिया वाहनों को रामनगर स्थित लंका मैदान की ओर भेजा जाएगा।प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील की है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This