नेताजी के विचार भारतीय समाजवादी विरासत का हिस्सा : डीएन यादव

Must Read

महेवा गांव में मुलायम सिंह यादव के चौथे महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुगलसराय (चंदौली)। भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के चौथे महापरिनिर्वाण दिवस पर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के महेवा गांव में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने नेताजी के विचारों को भारतीय समाजवादी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

डीएन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का दूरदर्शी नेतृत्व तथा सामाजिक न्याय और समाजवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव देश का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनका जीवन मानवता, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों की नीतियों से सामाजिक और आर्थिक विषमता बढ़ रही है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों के माहौल और संविधान में निहित आरक्षण की भावना को लेकर भी चिंता जताई।

डीएन यादव ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनसमूह से सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव के लिए संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में जमुना भारतीय, रतन सोनकर, मार्खंडे भारती, संजय प्रधान, सैफ प्रधान, चंद्रशेखर बिंद, रिंकू बीडीसी, महबूब अली, चुन्नीलाल पीडीए, साबिया खान, सलेहा बेगम, श्यामपियारी, रेशमा देवी, इंदल, राजेश सोनकर, महेंद्र पाल और रमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This