किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, MSP की कानूनी गारंटी की उठी मांग

Must Read

चन्दौली। किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को किसान अधिकार यात्रा निकाली। तियरा तिराहा से शुरू हुई यह पदयात्रा करीब 20 गांवों से होते हुए चकिया स्थित गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने सहित विभिन्न मांगों को उठाया।यात्रा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, खाद और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता तथा सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खेती की लागत बढ़ने से किसानों के सामने आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य और कृषि के लिए आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कृषि उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अखिलेश शुक्ला ने MSP की कानूनी गारंटी और कृषि संबंधी बुनियादी सुविधाओं को किसानों के हित में जरूरी बताया। वहीं, डॉ. राम अधार जोसेफ ने किसानों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।पदयात्रा लालपुर, कुआं, भभुआर, उतरौत, नई बस्ती, गौरी, भष्करपुर, अंबर, चंडीपुर, डड़िया, इस्माइलपुर, बेदौली, तियरी, इंद्रपुरवा, पचवनिया, बोदारे और डुही-सुही समेत विभिन्न गांवों से होकर गुजरी।यात्रा के समापन पर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई गई।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This