चार साल से सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही दलित बस्ती, शिकायतों के बाद भी नहीं बदले हालात

Must Read

अलीनगर (चंदौली)। अलीनगर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित दलित बस्ती के लोग पिछले चार वर्षों से बदहाल सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं। बस्ती में आवागमन के लिए पक्की सड़क नहीं है और नालियों की नियमित सफाई व गंदे पानी की निकासी का भी उचित इंतजाम नहीं है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरसात के दिनों में घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा, “हम लोग दलित समाज से आते हैं। ऐसा लगता है कि हम सिर्फ वोट देने के लिए ही बने हैं। चुनाव के समय नेता और जनप्रतिनिधि दिखाई देते हैं, लेकिन जीतने के बाद हमारी बदहाली किसी को नजर नहीं आती।”आनंद, रोहित, सुनील, जोगिंदर, अजय, राहुल और मनोज समेत अन्य लोगों ने बताया कि एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कई बार बस्ती का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।बस्ती के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने, नालियों की नियमित सफाई और गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान कराते हैं।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This