इस दौरान सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने गोविंद बिंद को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।सांसद ने स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां सेल्फ स्टडी करके गोविंद बिंद ने आज यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बृजेश कुमार बिंद भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ गोविंद बिंद का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में काफी उत्साह और धूमधाम देखने को मिली।इसके बाद गोविंद बिंद बरहुली से कठौड़ी स्थित अपने घर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ों का आशीर्वाद लिया और लोगों से मुलाकात की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी कर असम राइफल्स तक पहुंचने का उनका सफर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल बन गया है।

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

