चंदौली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष फहत जमाल यासिर के चंदौली आगमन पर क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र इक़बाल अहमद राजू हवारी ने दुलहीपुर में सैकड़ों पसमांदा मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।बताया जाता है कि जनपद में कार्यक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय महामंत्री इक़बाल अहमद राजू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत की तैयारी में जुट गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।स्वागत समारोह के दौरान इक़बाल अहमद राजू हवारी ने अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न समस्याओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने समुदाय के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों में प्रभावी पहल करने की मांग की।वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष फहत जमाल यासिर ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर शाहिद हासिमी, शेर खान, परवेज शेरू, सलीम इदरीसी, सिराजुद्दीन, मो. अकरम, जमाल अख्तर, रमजान अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, सोनू अंसारी, बब्लू, सलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, लियाकत अली, शहंवाज सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

