मुगलसराय। छठ महापर्व को लेकर सुभाष नगर स्थित बरम बाबा तालाब छठ घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को वार्ड नंबर 21 की सभासद आरती यादव ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के जयकारे लगाए, जिससे पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।सभासद आरती यादव ने बताया कि बरम बाबा तालाब वार्ड के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। तीन वर्ष पहले तालाब से अतिक्रमण हटवाकर इसे छठ पूजा घाट के रूप में विकसित कराया गया था। अब स्थानीय महिलाओं को पूजा-अर्चना के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और उन्हें अपने ही मोहल्ले में सुविधा मिल रही है।उन्होंने बताया कि पहले छठ पूजा के दौरान दामोदरदास पोखरे और मानसरोवर तालाब पर काफी भीड़ होती थी। अब बरम बाबा तालाब घाट विकसित होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली है। उन्होंने घाट की स्वच्छता, पानी की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। छठ महापर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

