धानापुर। कमालपुर-बहेरी में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चंदौली के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पार्टी का ध्वजारोहण कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, पार्टी गीत और स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने सभी अतिथियों, बूथ, सेक्टर व जोन प्रभारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया।मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यालय खुलने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और चंदौली की चारों सीटों पर जीत हासिल करने का आह्वान किया।वहीं विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पीडीए की सरकार बनाने के लिए काम करने की अपील की।इस अवसर पर मनोज काका, रमेश यादव, नफीस अहमद, गुलशेर, नसीम शाह, जगमेंद्र यादव, आनंद सिंह, इंतजार अंसारी, केशव, रामदुलार कन्नौजिया, रामभवन, सूबेदार राजभर, जयप्रकाश सिंह यादव, प्यारे पहलवान, रुदल यादव, शिवजी कुंवर, पिंटू प्रधान, छोटे लाल, जानकी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


