चन्दौली। सकलडीहा के टिमिलपुर प्राचीन सरोवर के पास स्थित सामुदायिक शौचालय मरम्मत और रंगाई-पुताई के बाद भी कर्मचारियों के अभाव में बंद पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है।बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर शौचालय की मरम्मत और सुंदरीकरण कराया गया, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। सकलडीहा में टिमिलपुर और नागेपुर में दो बड़े सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। नागेपुर में संचालन हो रहा है, जबकि टिमिलपुर का शौचालय महीनों से बंद पड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत और सुंदरीकरण के नाम पर हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जनता को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। डाला छठ महापर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं और कस्बावासियों ने शौचालय का संचालन तत्काल शुरू कराने की मांग की है।इस संबंध में सचिव संदीप गौतम ने बताया कि समूह की महिलाओं को संचालन की जिम्मेदारी देने का निर्देश है। छठ महापर्व से पहले सामुदायिक शौचालय शुरू करा दिया जाएगा।

