भैया दूज पर विधि-विधान से बहनों ने की पूजा-अर्चना, भाइयों की लंबी उम्र की कामना

Must Read

चन्दौली, सकलडीहा। दीपावली के दूसरे दिन भैया दूज का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। सकलडीहा कस्बा सहित चतुर्भुजपुर, भोजापुर, नागेपुर, धरहरा, कम्हारी, बरठी समेत विभिन्न गांवों में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा।पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। बहन यमुना ने उनका आदर-सत्कार कर तिलक लगाया और भोजन कराया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करेगी, उसके भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से भैया दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है।वहीं मंदिर के पुजारी रामजनम चौबे और आशीष चौबे ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के नरकासुर वध के बाद बहन द्वारा तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना करने की परंपरा भी इस पर्व से जुड़ी है।इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर चंदन, रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करती हैं। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This