पीडीडीयू नगर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्मों, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।स्थानीय यात्रियों की संख्या बढ़ने पर गया और पटना की ओर अतिरिक्त पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी, अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती और लगातार उद्घोषणा के जरिए यात्रियों को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है।निरीक्षण के दौरान एडीआरएम कुलदीप, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

