चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों और स्वाट/सर्विलांस टीम ने कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में शिविर आयोजित कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने चंदौली पुलिस का आभार जताया।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 630 खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये है।चंदौली पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

