गंगा कटाव से कुंडा कोसा गांव में बढ़ा खतरा, आरआरसी सेंटर नदी में समाया

Must Read

मुगलसराय। गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव से कुंडा कोसा गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कटाव के चलते गांव के पीछे स्थित करीब 10 से 15 लाख रुपये की लागत से बना आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) पूरी तरह ध्वस्त होकर गंगा में समा गया।ग्रामीणों के अनुसार, इस सेंटर का उपयोग पूरे गांव के लोग करते थे। यहां घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को एकत्र किया जाता था और बाद में उसे बाहर भेजा जाता था। सेंटर के नदी में समा जाने से गांव की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।ग्रामीण सत्यजीत सिंह ने बताया कि गंगा के कटाव के कारण अब तक गांव की करीब 50 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। लगातार हो रहे कटाव से गांव की सार्वजनिक संपत्तियों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिलाधिकारी से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल अस्थायी इंतजाम करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग और जियो ट्यूब जैसी तकनीक अपनाकर स्थायी व्यवस्था की जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में गांव की और जमीन तथा सार्वजनिक संपत्तियां गंगा की धारा में समा सकती हैं।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This