Home उत्तरप्रदेश चन्दौली में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

चन्दौली में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

0
5

चन्दौली, 05 नवंबर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार ने की। इसमें जनपद के पत्रकारों, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन जिला प्रभारी जनगणना मनोज कुमार सिंह कुशवाहा ने किया।बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपनी स्व-गणना कर सकेंगे।इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। नागरिकों से अपील की गई कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना पूरी करें और घर पहुंचने वाले प्रगणक को अपनी स्व-गणना आईडी अथवा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित 40 प्रश्नों से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराएं।प्रशासन ने पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्हाट्सएप समूहों और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से जनगणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि जिले के अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here