मुगलसराय (चंदौली)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुगलसराय तहसील इकाई की बैठक रविवार को राज होटल में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. उमेश कुमार दुबे ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में संगठन प्रदेश के 62 जनपदों में मजबूती से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।तहसील अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता से संगठन और मजबूत होगा। वहीं डॉ. उमेश दुबे ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले सभी पत्रकार परिवार के अभिन्न अंग हैं और उनके सुख-दुख में संगठन हमेशा साथ खड़ा रहेगा।बैठक में मोहम्मद अफजल को महामंत्री और हिमांशु तिवारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पत्रकारों से संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने की अपील की गई।इस दौरान अमरेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी, दिलीप मौर्य, अखिलेश तिवारी, तलवार सिंह, गोबिंद मल गुप्ता, मुकेश तिवारी, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद आरिफ और सैय्यद अनीस सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने किया।

