रामनगर में टीवीके पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, चार जिलों में संगठन विस्तार की तैयारी

Must Read

नियामताबाद (चंदौली)। रामनगर स्थित कामाक्षी सिनेमा हॉल परिसर में तमिलनाडु की टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन प्रवर्तक मदनलाल कुशवाहा की देखरेख में हुआ।इस दौरान चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र में संगठन मजबूत करने तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।मदनलाल कुशवाहा ने कहा कि पार्टी रोजगार, स्वास्थ्य, किसानों को उचित मुआवजा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मुद्दों पर काम करेगी। इस अवसर पर अनिल बिंद, साहिल अंसारी, सरोज कुमार पांडेय, मनमोहन सिंह, गिरजानंदन सिंह, रवि कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, गुलाब मौर्य, बबलू राय, विनोद सिंह, पूजा सिंह, सतवंत सिंह, जय सिंह, विनोद शाह, अंगद मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This