चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र में चक्रवाती तूफान और लगातार हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई, जबकि जलभराव से कई खेतों में फसल सड़ने लगी है।प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में 1200 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है। सकलडीहा ब्लॉक के आसपास करीब 1000 बीघा धान की फसल पानी में डूबने की बात सामने आई है।नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में सर्वे कर रही हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि आगामी गेहूं की बुवाई की तैयारी कर सकें।

