बरठी-कमरौर रेलवे ओवरब्रिज की सड़क एक महीने में फिर धंसी, हादसे का खतरा

Must Read

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के बरठी-कमरौर रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत के महज एक महीने बाद ही दोबारा गहरा गड्ढा हो गया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक, पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बना गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासी ऋषि कुमार सरस्वती ने बताया कि पुल बनने के बाद यह दूसरी बार है, जब सड़क पर गड्ढा हुआ है। पहले भी शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराई थी, लेकिन एक महीने के भीतर ही सड़क फिर उखड़ गई।वहीं, राकेश ने बताया कि गड्ढा ऊपर से छोटा दिखता है, लेकिन अंदर काफी गहरा है। आसपास की सड़क भी टूट रही है, जिससे खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच कराने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल ऊपर से गड्ढा भरने के बजाय सड़क को मजबूत तरीके से दुरुस्त किया जाए, ताकि वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This