सुरों की जंग में जैपुरिया पड़ाव कैंपस का परचम, ‘बैटल्स ऑफ बैंड्स’ में हासिल किया विजेता का खिताब

Must Read

वाराणसी। सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस के पड़ाव कैंपस में 15 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तर की म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता ‘बैटल्स ऑफ बैंड्स’ का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी, लखनऊ और कानपुर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रसिद्ध संगीतकार एहसान नूरानी से जुड़े म्यूजिकल प्लेटफॉर्म टॉरिन्स (Torrins) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीत का शानदार समां बांधा। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने सुर, ताल, वाद्य यंत्रों के समन्वय और सामूहिक प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।जैपुरिया पड़ाव कैंपस की टीम ने मारी बाजीप्रतियोगिता में जैपुरिया स्कूल्स, बनारस के पड़ाव कैंपस की विजेता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि संगीत विद्यार्थियों में अनुशासन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज एवं गवेंद्र बजाज, निर्देशिका पूजा बजाज, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विजेता टीम की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This