चंदौली: एसपी आकाश पटेल ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 17 प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के निर्देश

Must Read

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 15 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।एसपी ने कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और फरियादियों को न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करें और प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षता से विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This