पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई, सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

दधानापुर। पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को दोपहर दो बजे सीता पोखरी स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समाजवाद तथा किसानों, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संघर्ष, विचारों और जनसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। उनके आदर्श और समाजवादी विचार सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। नेताजी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वहीं, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा समाजवाद की अलख जगाई और किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा गरीबों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।इस अवसर पर प्यारे पहलवान, मिश्री यादव, शिवजी कुंवर, श्रीपत यादव, हरीशचंद राय, रामदुलार यादव, राम नगीना यादव, बासु राम, रुदल यादव, वकील यादव फौजी, रमेश यादव, सुजीत यादव, संदीप राम, राजा राय, ताविज अहमद, रामकुवर, संतोष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This