मुगलसराय। छात्र नेता अंकित यादव ने युवाओं और छात्र संगठनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।अंकित यादव ने ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कानून एवं संविधान के दायरे में रहकर कार्य करने तथा प्रदर्शनकारियों के साथ दमनात्मक कार्रवाई से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।छात्र नेता ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसी युवा को हिरासत में लिए जाने की स्थिति में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में वकीलों और कानूनी सलाहकारों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।अंकित यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने छात्र संगठनों और युवाओं से एकजुट होकर प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।

