प्रीतमपुर में PDA सम्मान समारोह, डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Must Read

सैयदराजा। विधानसभा सैयदराजा के ग्रामसभा प्रीतमपुर में समाजवादी PDA सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, चन्दौली के जिलाध्यक्ष डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का मार्ग दिखाया। समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर आपसी एकता मजबूत करना समय की जरूरत है।उन्होंने कहा कि PDA की विचारधारा समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की है। इस दौरान चमार एवं मौर्य समाज के लोगों के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और क्षेत्र के विकास को लेकर संवाद किया गया।डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि सैयदराजा की जनता उनका परिवार है और क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली के लिए वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंडे मौर्य ने की, जबकि संचालन चूनमुन राम ने किया। आयोजक पूर्व प्रधान अशोक राम रहे। इस अवसर पर गुप्त नाथ मौर्य, मुन्ना राम, राजनीती मौर्य, परभंस राम, हंसलाल, खखनू राम, अनिल राम, रामआशिस बिन्द, रोशन पटेल, बबलू राम, राकेश राम, संतोष यादव, जीतेन्द्र यादव, विजय सिंह यादव, चन्दन यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This