नरौली गंगा घाट पर पितरों के तर्पण को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must Read

धानापुर। पितृपक्ष के दौरान शनिवार को नरौली गंगा घाट पर पितरों के तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि-विधान से अपने पूर्वजों का तर्पण और श्राद्ध किया।पंडित मुन्ना मिश्रा के मार्गदर्शन में सुबह करीब 6:30 से 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं ने गंगा में नाभि तक जल में खड़े होकर जौ, चावल, काला तिल और फूल अर्पित कर तर्पण किया। बताया गया कि यह प्रक्रिया पितृ विसर्जन तक जारी रहेगी।पंडित मुन्ना मिश्रा ने बताया कि पितरों की स्मृति में श्रद्धापूर्वक किया जाने वाला तर्पण धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। मान्यता है कि पितृपक्ष में तर्पण करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।इस दौरान सनत कुमार त्रिपाठी, रमेश पाल, भरत रस्तोगी, पप्पू पांडेय, वीरेंद्र मौर्य, नागेंद्र सिंह, राजा यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This