धानापुर। महराईया स्थित इंद्रा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के नहीं आने पर उसने स्वयं मरीज का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को धानापुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल में महिला की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

