सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर बनेगा विकसित भारत

Must Read

सकलडीहा, चन्दौली। तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी और बच्चों में मिठाई वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।सकलडीहा तहसील में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।वहीं सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया था।सकलडीहा कोतवाली, डायट, सीओ कार्यालय सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। अधिकारियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल, प्रोफेसर दया शंकर सिंह यादव, प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, डायट प्राचार्य विश्व दीपक त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर, हिमांशु पांडेय, चंद्रधर दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This