बंद मकान का ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटीधानापुर। थाना क्षेत्र के बिरना गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक बंद रिहायशी मकान का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार बिरना गांव निवासी भानु मौर्य का नया मकान है, जहां दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार रात में पुराने मकान में सोने चला जाता था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने नए मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और सूटकेस को खंगालकर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और सामान चोरी कर लिया।सुबह परिजनों के मकान पर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट तथा नरौली काली मंदिर से घंटा और चांदी की आंखें चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से घटनाओं का जल्द खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

