26 साल की राष्ट्रसेवा के बाद गांव लौटे हवलदार मनोज कुमार बिंद

Must Read

धानापुर। भारतीय सेना में 26 वर्षों तक सेवा देने के बाद 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए हवलदार मनोज कुमार बिंद के पैतृक गांव बहेरी कमालपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।हवलदार मनोज कुमार बिंद ने वर्ष 2000 से 2026 तक भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में सेवा दी। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।गांव पहुंचने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत करते हुए 26 वर्षों की राष्ट्रसेवा के लिए आभार जताया। लोगों ने उनके सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि सेना में लंबे समय तक देश की सेवा करना गौरव की बात है। सैनिकों का अनुशासन, साहस और समर्पण समाज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सैनिक अपने अनुभवों से समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं।इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह यादव, सोएब अख्तर हासमी, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, बालेश्वर बिंद, कमलकांत बिंद, रामचंद्र बिंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This