मानसनगर में अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

Must Read

पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर पोखरे के पास झाड़ियों में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से इंडेन कंपनी के कुल आठ गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग मशीन बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को करीब 2:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मानसनगर पोखरे के पास झाड़ियों में दो लोग घरेलू भरे सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस भर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों युवक गैस रिफिलिंग करते मिले।पूछताछ में उनकी पहचान मनीष चौहान (23) और अच्छेलाल चौहान (20) निवासी गोरखी, थाना जमालपुर, मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरते और बाजार में बेचकर मुनाफा कमाते थे।मौके से छह भरे, एक खाली और एक आधा भरा सिलेंडर समेत कुल आठ सिलेंडर बरामद हुए। दोनों के पास रिफिलिंग से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This