अलीनगर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Must Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। अलीनगर थाना क्षेत्र के नींबूपुर गांव के पास सोमवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक के क्रॉसओवर के बीच मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान थे।सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी केईआई चौकी प्रभारी श्रीकांत यादव और जफरपुर चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की।मृतक की पहचान रोहित कुमार (करीब 20-22 वर्ष), पुत्र हरिद्वार प्रसाद, निवासी नई बाजार, थाना व जिला बक्सर के रूप में हुई। मृतक के सहयात्री सोपाल कुमार ने बताया कि दोनों पंजाब मेल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13006) से वाराणसी से बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान रोहित ट्रेन से गिर गया।पुलिस के अनुसार मृतक के पास यात्रा टिकट नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This