धानापुर। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को धानापुर स्थित कार्यालय पर सेक्टर व बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने धानापुर व रायपुर सेक्टर के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 100 वोट की बढ़त का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता जुटें और सपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करें।मनोज सिंह डब्लू ने सरकार और सैयदराजा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि धानापुर को तहसील और नगर पंचायत बनाने का वादा आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि यह वादा करीब एक दशक पहले किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्राथमिकता होगी। गांवों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, बंद पड़े स्कूलों को खोलने और विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाएगा।पूर्व विधायक ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बिजली, शिक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने और बूथ को मजबूत बनाने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता रामजन्म यादव और संचालन आतिफ खान ने किया। इस दौरान हरदेव कुशवाहा, लालमणि पाल, महगू राम, ऊदल बिंद, शहनवाज खान, गुरुप्रकाश यादव, कादिर खान, उमा निषाद, घुरहू खरवार, केसव निषाद, बबलू सिंह, सुरेश यादव, जानकी यादव, सीताराम प्रजापति और बृजेश गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

