पड़ाव। काशी में अक्टूबर में प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ डोमरी घाट पहुंचकर आयोजन स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बताया गया कि 22, 23 और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर विमानों और हेलीकॉप्टरों के करतब देखने को मिल सकते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां की जा रही हैं।प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

