150 वर्ष पूरे होने पर सजेगा पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, 1-2 अक्टूबर को होगा भव्य पुनर्मिलन

Must Read

पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरातन विद्यार्थियों की ओर से 1 और 2 अक्टूबर को भव्य पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में वर्ष 1965 से 2025 तक के विभिन्न बैचों के पुरातन विद्यार्थी और पूर्व शिक्षक शामिल होंगे।समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पुरातन विद्यार्थी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरातन विद्यार्थी एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी और पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना मौजूद रहेंगे।1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद पुरातन विद्यार्थियों और पूर्व शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न बैचों के विद्यार्थी विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादें और अनुभव साझा करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और देश के दूसरे प्रधानमंत्री एवं रेलवे इंटर कॉलेज के पुरातन विद्यार्थी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होगा। विद्यालय परिसर में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और पुरातन विद्यार्थियों द्वारा भजन कार्यक्रम होगा।पुनर्मिलन समारोह के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 150 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा से जुड़े विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने और विद्यालय की पुरानी स्मृतियों को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके पुरातन विद्यार्थी और पूर्व शिक्षक भी शामिल होंगे।

³

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This