नींद की झपकी ने ली 20 वर्षीय युवक की जान, डंपर में पीछे से भिड़ा ट्रक

Must Read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में पीछे से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चला रहे 20 वर्षीय परिचालक रमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रमेश यादव (20) पुत्र रंगनाथ, निवासी कोचस, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद आने पर उसने वाहन की कमान परिचालक रमेश को सौंप दी थी। रमेश ट्रक लेकर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा टकराया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फरार डंपर और चालक की तलाश की जा रही है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This