चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर में गुरुवार को गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शक्ति घाट पुलिस चौकी की टीम ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को चंदौली स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों से भी किसी लापता व्यक्ति की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

