Home उत्तरप्रदेश बिना टिकट पकड़े जाने पर महिला का टीटी से विवाद, कपड़े फाड़ने...

बिना टिकट पकड़े जाने पर महिला का टीटी से विवाद, कपड़े फाड़ने का आरोप

0
4

डीडीयू जंक्शन। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही एक महिला की टिकट चेकिंग स्टाफ से विवाद की घटना सामने आई है। बताया गया कि डीडीयू जंक्शन पहुंचने से पहले टिकट जांच के दौरान महिला के पास वैध टिकट नहीं मिला, जिसके बाद उसका टिकट चेकिंग स्टाफ से विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटी पर बदसलूकी का आरोप लगाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम को सामने बैठे एक यात्री ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पहुंचने पर RPF ने महिला को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की। जांच के बाद महिला से नियमानुसार जुर्माना लिया गया और टिकट बनाकर उसे जाने दिया गया। वहीं, रेलवे ने टिकट चेकिंग स्टाफ पर महिला के साथ बदसलूकी किए जाने के आरोप से इनकार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here