हुगली से दिल्ली की पदयात्रा पर निकले देवाशीष सिंह का मुगलसराय में स्वागत

Must Read

पीडीडीयू नगर। पश्चिम बंगाल के हुगली से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे बंगाल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवाशीष सिंह का रविवार सुबह गोधना स्थित एनएच-19 पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।देवाशीष सिंह ने बताया कि उन्होंने 31 मई 2026 को हुगली के गंगा घाट से पदयात्रा शुरू की थी। इसके बाद वह असम के कामाख्या मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। अब वह मां कामाख्या का फूल व प्रसाद लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी से मुलाकात कर यात्रा समाप्त करने की योजना है।उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य जाति और धर्म के नाम पर बनी दूरियों को कम करने के साथ शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर उन्होंने पैदल दिल्ली जाने का संकल्प लिया था। अब तक वह 1200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुके हैं।देवाशीष ने बताया कि खराब मौसम, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, शरीर में दर्द तथा भोजन और ठहरने की व्यवस्था जैसी चुनौतियां भी यात्रा के दौरान सामने आ रही हैं। इसके बावजूद वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं।इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, डॉ. जीके पांडेय, डॉ. इकरामुद्दीन, राजकुमार गोंड, कन्हैया मोदनवाल और मनीष भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This