आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

Must Read

पीडीडीयू नगर। रविवार को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया। वाराणसी के दी न्यूरोसिटी और दी हेल्थ सिटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. विनोद बिंद और नगर विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सेमिनार में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. राकेश सिंह ने लो बैक पेन और एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. रमन कुमार शंकर ने हेड इंजरी के उपचार व मरीज की देखभाल पर चर्चा की।वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय ने वायरल फीवर और डेंगू से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने बुजुर्गों में मानसिक समस्याओं और व्यवहार में बदलाव से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला।सांसद डॉ. विनोद बिंद ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक और आयुर्वेद के बीच संतुलन की आवश्यकता बताई। विधायक रमेश जायसवाल ने चिकित्सकों के चुनौतीपूर्ण कार्य और बदलती चिकित्सा तकनीकों के साथ तालमेल पर जोर दिया। इस दौरान नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एसएन पांडेय समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This