बाढ़ प्रभावित परिवारों में विधायक ने बांटा राशन

Must Read

चकिया। पुरानाडीह ग्रामसभा के कुंडा हेमईया तलरा स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कैलाश आचार्य, एसडीएम विकास मित्तल और ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की।
इस दौरान विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में संवेदनशीलता के साथ तेजी लाने और प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने को कहा।
एसडीएम विकास मित्तल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य और तेज किए जाएंगे।
मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजू माली, मंडल अध्यक्ष दक्षिणी त्रिलोकी नाथ बिंद, पप्पू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This