कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली ने तैयार की 2300 रोगरोधी फलदार पौध

Must Read

चंदौली। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोगरोधी फलदार पौध उपलब्ध कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली की ओर से पहल की गई है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में उद्यान वैज्ञानिक मनीष कुमार सिंह ने नींबू, अमरूद और मौसमी के मदर प्लांट पर कुल 2300 गूटी बांधने का कार्य किया।इसमें नींबू की 1000, अमरूद की 1000 और मौसमी की 300 गूटी तैयार की गई हैं। गूटी विधि से पौधे तैयार करने पर मदर प्लांट के गुणों को बनाए रखने में मदद मिलती है। जड़ विकसित होने और उचित देखभाल के बाद इन पौधों को जनपद के किसानों को वितरित किया जाएगा।कृषि विज्ञान केंद्र का उद्देश्य किसानों को स्वस्थ, गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत रोपण सामग्री उपलब्ध कराकर फलदार बागवानी को बढ़ावा देना है। इससे किसानों को बेहतर पौध सामग्री मिलने के साथ जिले में फल उत्पादन और बागवानी के विस्तार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This