कन्या जन्मोत्सव में 33 नवजात बच्चियों को मिली बेबी किट

Must Read

चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत शुक्रवार को एमसीएच विंग चंदौली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई।इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। अभिभावकों को निर्धारित श्रेणी और आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन कर योजना का आर्थिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। साथ ही अभिभावकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी सिंह, जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रागिनी सिंह, महिला कल्याण विभाग के अमन कुमार सिंह, एएनएस आलोक कुमार विश्वकर्मा सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This