रिंग रोड किनारे 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

Must Read

रेवसा (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास मंगलवार को रिंग रोड किनारे करीब 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को रिंग रोड की ओर पैदल जाते हुए देखा गया था। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This