पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, ठेला-खोमचा व ई-रिक्शा हटाए

Must Read

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुरुवार को यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में सड़क किनारे गलत तरीके से लगाए गए ठेला-खोमचा तथा खड़े ऑटो और ई-रिक्शा हटाए गए।अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण व गलत पार्किंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि गलत तरीके से वाहन खड़े होने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण या गलत पार्किंग पाए जाने पर जुर्माने के साथ चालान की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News

पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके...

More Articles Like This