कटेसर में निर्माणाधीन साइट से लोहे की चोरी का खुलासा, 477 रिंग और सात छड़ के साथ युवक गिरफ्तार

Must Read

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसराय पुलिस ने निर्माणाधीन साइट से लोहे की रिंग और सरिया चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 477 छोटी-बड़ी लोहे की रिंग और सात लोहे की छड़ बरामद की हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, भटपुरवा निवासी आद्या प्रसाद पांडेय ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर बताया था कि कटेसर स्थित गणपति इन्फ्राटेक की निर्माणाधीन साइट से करीब एक माह से लोहे की रिंग, सरिया और अन्य सामान चोरी हो रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चोर की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 20 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटेसर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने खुर्शीद आलम (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए लोहे के सामान को कबाड़ी के हाथ बेचने की फिराक में था।

पूछताछ में आरोपी ने निर्माणाधीन परियोजना से रात के समय कई बार लोहे की रिंग और छड़ चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखा चोरी का सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव, हेड कांस्टेबल रितेश सिंह और रिक्रूट आरक्षी अभिषेक मौर्या शामिल रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This