चहनियां। कैथी गांव की होनहार बेटी डॉ. निधि तिवारी का चयन बिहार उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. निधि के पिता वीरेंद्र प्रताप तिवारी बाल्मीकि इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। डॉ. निधि बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रही हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त की और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बलुआ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की और वहीं से पीएचडी की डिग्री पूरी की।
उनकी इस शानदार सफलता पर वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, भानु तिवारी, ज्ञानधर तिवारी सहित समस्त ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. निधि को बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं, दूर-दराज में रहने वाले लोग फोन के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

