जलीलपुर शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब

Must Read

चंदौली। पड़ाव क्षेत्र स्थित जलीलपुर शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।

महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर भगवान शिव का जाप और भजन-कीर्तन भी किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। सुबह से शुरू हुआ भक्तों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। सावन के पावन सोमवार पर मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This