चंदौली: फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर जमीन हड़पने की कोशिश, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Must Read

धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अमादपुर घाट के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पगही निवासी दुलेसरी देवी पत्नी स्वर्गीय शिवाजी की जमीन को हड़पने की नीयत से परदेशी बिन्द पुत्र स्वर्गीय रामकुंवर बिन्द निवासी पगही नरहरपुर ने कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर और निशानी अंगूठा लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। पीड़िता की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी परदेशी बिन्द को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही दुलेसरी देवी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उसका उद्देश्य जमीन पर कब्जा करना था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार परदेशी बिन्द के खिलाफ धानापुर थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम के अलावा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, थाना धानापुर
  • उपनिरीक्षक संजय कुमार ओझा, चौकी प्रभारी नगवां
  • हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव
  • कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी
  • कांस्टेबल प्रांजुल द्विवेदी

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This