चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा, टेलर की टक्कर से युवक की मौत; ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Must Read

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के समीप मुगलसराय-चकिया मार्ग पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लतीफ शाह में पिकनिक मनाकर गंजख्वाजा लौट रहे लोगों से भरे ऑटो में तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 28 वर्षीय राहुल की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि ऑटो में ग्राम प्रधान सूरज समेत पांच लोग सवार थे। सभी लतीफ शाह से पिकनिक मनाकर गंजख्वाजा लौट रहे थे। इसी दौरान बिठवल गांव के समीप तेज रफ्तार टेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में गंजख्वाजा निवासी 28 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। वहीं ग्राम प्रधान सूरज, विशाल, लड्डू और ऑटो चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात टेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This